अजमेर। पुरानी मण्डी स्थित सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में मगंलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब प्राईवेट छात्रायें होमसाइंस का प्रेक्टिकल देने विद्यालय पहुंची जहां 60 कालांश का सर्टिफिकेट नहीं होने पर कुछ छात्राओं को प्रेक्टिकल नहीं देने दिया गया। छात्राओं और उनके परिजनों ने विद्यालय प्रशासन और बोर्ड पर आरोप जडते हुए कहा कि उन्हें 60 कालांश सर्टिफिकेट के बारे में पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी गई।आज जब प्रेक्टिकल देने आये तो उनसे सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है जबकि कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि द्रोपदी देवी स्कूल से 4 और 5 हजार रूपये देकर सर्टिफिकेट खरीदा जा रहा है लेकिन गरीब छात्राएं इतना पैसा देकर सर्टिफिकेट लेने में असमर्थ हैं।
इसी बीच हंगामे की कवरेज करने पहुंचे मिडियार्किर्मयों से विद्यालय के सहायक स्टाफ ने बदतमीजी और मारपीट कर डाली जिससे ओर हंगामा खडा हो गया। घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को मिली और पुलिस स्कूल पहुंच गई। मिडियाकर्मी की ओर से मारपीट करने वाले बाबु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
वहीं एबीवीपी और एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारीयों ने भी स्कूल पहुंचकर छात्राओं और मिडियाकर्मीयों के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। विद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षा अधिकारीयों को घटना से अवगत कराया गया जिन्होंने स्कूल पहुंचकर बोर्ड के दिशा निर्देशों मंे कोई भी बदलाव के लिये अपने आपको असमर्थ बताया।
इसके बाद बोर्ड की गोपनीय शाखा के डायरेक्टर जीके माथुर ने विद्यालय पह ुंचकर हस्तक्षेप किया और छात्राआंे को प्रेक्टिकल देने के लिये मंजुरी दे दी साथ ही ये लिखवा लिया कि जब छात्राएं 60 कालांश का सर्टिफिकेट जमा करा देंगी उसके बाद ही उनका परिणाम घोषित करा दिया जायेगा।