
अजमेर। विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति अजयमेरू के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म की सार्घ शती व श्री गोविन्द गुरू की मानगढ धाम की शताब्दी के अवसर पर घर-घर सम्पर्क कर उनकी जीवन से प्रेरणा लेने वाली पत्रक व सामग्री वितरण करने का कार्यक्रम किया तथा उनके जीवन क बारे में जानकारी प्रदान की गयी तथा प्रभात फेरी लगाकर भजन कीर्तन करते हुए लोगों को स्वामी जी के गीत सुनाये।स्वामी विवेकानन्द व श्री गोविन्द गुरू का भारत माता पर सम्पर्ण व त्याग व देश का नाम ऊंचा किया। इस पर कार्यकर्ताओं में शपथ ली कि हम यहा पर स्वामी विवेकानन्द व गोविन्द गुरू के बताये मार्गो पर चलने का प्रयास करेगें। यह सामग्री आज शहर के विभिन्न कॉलोनियों में बांटी गयी बंजारा बस्ती, रेगर बस्ती, लौगिया, कुताशाला, नागफणी, अजय नगर, दोराई, तबीजी, आदेश नगर, रामगंज, माखुपुरा, नगरा, गढ़ी मालियान, चन्द्रवरदायी नगर, पुलिस लाईन, आतेड़ व अन्य कॉलोनियों व बस्तीयों में पत्रक व सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
-उमरदान, संयोजक
9414281331