मुख्यमंत्री की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

gehlot1

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि ;10 मार्च के श्रद्धा पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व हमें सामाजिक समरसता सर्वकल्याण और परोपकार की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह सभी के सुख समृद्धि एवं कल्याण की कामना का पावन दिवस है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम आपसी प्रेम शांति एवं सद्भाव बढ़ाने के साथ ही प्रदेश की समृद्धि का संकल्प लें।

error: Content is protected !!