मुंबई। लक्जरी कार बनाने वाली जगुआर ने भारतीय बाजार में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारिक अति लक्जरी कार जगुआर एक्सजे अल्टीमेट मंगलवार को उतारी जिसकी एक्स शोरूम कीमत एक करोड़ 87 लाख 96 हजार 544 रूपए है।
टाटा मोटर्स समूह की लक्जरी कार इकाई जगुआर ने बताया कि अब यह कार भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे दो माडलों में उतारा है। पांच लीटर इंजन क्षमता वाले माडल की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत एक करोड़ 87 लाख 96 हजार 544 रूपए और तीन लीटर इंजन क्षमता वाले माडल की कीमत एक करोड़ 78 लाख 24 हजार 481 रूपए है। इसमें स्थानीय कर शामिल नहीं है।
बडे व्हीलबेस पर आधारित इस अति लक्जरी कार की पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के आराम का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और एलसीडी स्क्रीन का उपयोग किया गया है।