फेसबुक: महज एक लाइक और खुल जाएगी आपकी पोल

facebook-like-may-tell-a-lot-about-your-personality 2013-3-12लंदन। आपकी फेसबुक लाइक से आपके जीवन की व्यक्तिगत जानकारियां बाहर आ जाएंगी। फेसबुक यूजर्स के रेस, आईक्यू, लिंग संबंधी जानकारी समेत आपका राजनीतिक विचार सब कुछ पता चल जाएगा।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक नये अध्ययन के मुताबिक, करीब 58,000 फेसबुक यूजर्स के लाइक के आधार पर उनका प्रोफाइल, आईक्यू का परिणाम समेत ढ़ेर सारी जानकारी उनकी अनुमति के बाद दी गई। एक्सपर्ट ने स्टेटिसटिकल मॉडल तैयार किया है जो लोगों के फेसबुक लाइक करने मात्र से ही सारी जानकारी बता रहा है। यह मॉडल करीब 88 प्रतिशत मेल सेक्सुअलटी की जानकारी सही देता है। क्रिश्चियन और मुस्लिमों के बारे में 82 प्रतिशत सही जानकारी देता है। रिलेशनशीप के बारे में करीब 65 से 73 प्रतिशत सही जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

पीएनएस जनरल में प्रकाशित अध्ययन में उपरोक्त जानकारी दी गई है। इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 58 हजार लोगों के फेसबुक अकाउंट का अध्ययन किया। उन लोगों के फेसबुक लाइक के अलावा उनके व्यक्ति्व की जांच करने वाले टेस्ट की रिपोर्ट भी ली गई थी। फेसबुक पर लाइक से उनके निजी जीवन के बारे में मिली जानकारी की तुलना की गई और दोनों के बीच संबंध को समझा गया।

शोधकर्ता ने 82 प्रतिशत मामले में सही अंदाजा लगाया गया कि कौन मुस्लिम है और कौन ईसाई। अपने अध्ययन के आधार पर उन्होंने लोगों के लिंग के बारे में 85 प्रतिशत सही आकलन किया। ये शोध उन कंपनियों के लिए खु़शखबरी है जो सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों की तलाश में रहती हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि जिस तरह से लोगों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार हो रहा है वह कर रहें है उससे उनकी निजता पर असर पड़ सकता है। लेकिन इसका बचाव करते हुए इस शोध को लिखने वाले डेविड स्टीलवेल कहते हैं, फेसबुक पर लाइक बटन सार्वजनिक है लेकिन ऐसा नहीं है कि फेसबुक आपको लाइक की गई सामग्री को सार्वजनिक करने के लिए मजबूर करता है। आपके पास विकल्प मौजूद है, आप चाहें तो आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को बदल सकते हैं। निक पिक्लस के अनुसार इस शोध के नतीजों के बाद एक बार फिर ये बात चर्चा में आ गई है कि लोगों के बारे में दी गई जानकारी का इस्तेमाल किस तरह हो रहा है इस बात को लेकर लोगों का डर जायज है।

error: Content is protected !!