अजमेर । जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर का आज सोजत सिटी पहुंचने पर नागरिकों ने स्वागत किया।
प्रवक्ता जी.आर.भण्डारी ने बताया कि कल 14 मार्च को जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर के सानिध्य में मंगल संक्रांति समारोह आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए अजमेर से भक्तों का शिष्टमण्डल रवाना हुआ।