पुष्कर में फुलेरादूज पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित

PUSHKAR JANGID VIVAH SAMMELAN 02अजमेर। अखिल राजस्थान जागिंड ब्राह्मण पंचायत संस्था पुष्कर नोहरा के तत्वाधान में बुधवार को फुलेरादूज के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान 21 जौड़े परिणय सूत्र में बंधे। पुष्कर के विश्वकर्मा मंदिर से 21 दूल्हों की सामूहिक निकासी गाजे, बाजो के साथ वराहघाट, गऊघाट, कपड़ा बाजार, ब्रह्मा मंदिर होते हुए विवाह स्थल पहंुची जंहा वधु पक्ष की और से बारात का स्वागत किया गया। तोरण और वरमाला की रस्म के बाद वैदिक मंत्रौचार के बीच 21 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। शाम 4 बजे नवविवाहित दंपतियों को आर्शिवाद और उपहार देकर विदाई दी गई।

error: Content is protected !!