राजसमंद के 845 गांवों में नहीं पेयजल अपुर्ति व्यवस्था

kiran4जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है। राजसमंद जिले के 970 राजस्व ग्रामों में से 656 गांव में तो केवल हेण्डपम्प का ही सहारा है। अनमें भी आधे से अधिक हेण्डपम्प नाकारा है। मात्र 126 गांवों में ही पाईप लाइन से पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था है।
किरण के तारांकित प्रश्न के प्रत्युत्तर बताया गया कि राजसमंद नगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध है। किन्तु नगरीय संरचना विकास परियोजना में उच्च जलाशय, जल शोधन संयत्र एवं पाईप लाईन का कार्य पूरा नहीं होने का कारण 24 घंटे जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ये कार्य अगस्त 2013 तक पूर्ण होनें की आशा है।
किरण नें राज्य सरकार से मांग की कि सभी राजस्व ग्रामों में पाईप लाईन द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। राजसमंद में नगरीय संरचना विकास के सभी कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

error: Content is protected !!