जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि उमंग एवं आत्मीयता से जुड़ा होली का त्योहार हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि रंगों के इस आनन्दोत्सव पर पानी का अपव्यय रोकने तथा गुलाल से होली खेलने की परम्परा को अपनाने की महत्ती आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे होली पर शांति, सद्भाव और गंगा-जमनी संस्कृति की सुदीर्घ परम्परा को बनाये रखें।