ऐतिहासिक होगी बांसवाड़ा की सभाऐं – देवनानी

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में वसुंधराजी की सुराज संकल्प यात्रा को लेकर अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है तथा यात्रा के दौरान बांसवाड़ा में ऐतिहासिक सभाऐं होगी।
देवनानी को इस यात्रा के लिए बांसवाड़ा जिले का प्रभारी निुयक्त किया गया है तथा इस क्रम में वे दो दिन से वहां के दौरे पर है। देवनानी ने बताया कि बांसवाड़ा शहर में गांधी चौराहे पर आयोजित होने वाली सभा के लिए शहर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में सभा से सम्बंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मैदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी। इसी प्रकार देहात की सभा अम्बापुरा में होगी जिसके लिए भी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी जिसमें 24 पंचायतों के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए। देवनानी ने बताया की बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर उत्साह है तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता सामुहिकता एवं एकता की भाव से जुटे हुए है।
देवनानी ने बताया कि वसुंधराजी की सुराज संकल्प यात्रा 12 अप्रेल को माता त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन कर बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। देवनानी ने माता त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आगामी चुनावों में भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की।

कार्यालय विधायक अजमेर उत्तर एवं पूर्व राज्य मंत्री

अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनता पार्टी के 34 वें स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए उनसे एकजुट व संकल्पित होकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नितियों के कारण व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से आमजन पीड़ित है। देश व प्रदेश में प्रगति व सुराज के लिए भाजपा की सरकार लानी होगी।

भाजपा का 34वां स्थापना दिवस वार्डशः समारोहपूर्वक मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मण्डल द्वारा भाजपा का 34वां स्थापना दिवस वार्डशः समारोहपूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की कड़ी में वार्ड 1 मे भाजपा कार्यकर्ता श्याम जोशी के निवास स्थान पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने भाजपा का ध्वज फहराया।
इसी क्रम में वार्ड 19 में स्थानीय बूथ इकाई अध्यक्ष श्री तुलसी नवलानी के निवास पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र गहलोत, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित होने का आव्हान किया तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं दी।
वार्ड 22 में मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया के निवास स्थान पर मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में भाजपा नेता तुलसी सोनी के निवास पर भाजपा शहर उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयेाजित हुआ। शर्मा ने भाजपा ध्वज फहराया तथा कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामना दी।
वार्ड 23 में मण्डल मंत्री श्रीमती आशा लखन के निवास पर ध्वज फहराकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र गहलोत ने आगामी विधान सभा चुनावों हेतु कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए प्रेरित किया तथा स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना प्रेषित की गयी।

 

error: Content is protected !!