तो इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगी हिना रब्बानी खार

heena rabaniइस्लामाबाद। पाकिस्तान में संसदीय चुनाव में पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के उम्मीदवार बनने की संभावना नहीं है। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हिना पहले जिस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, वहां से उनके पिता उम्मीदवार हैं।

चुनाव अधिकारियों ने पंजाब प्रांत के निर्वाचन क्षेत्र नंबर 177 में हिना के पिता गुलाम रब्बानी खार के नामांकन पत्र को स्वीकृति दे दी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने पूर्व विदेश मंत्री के हवाले से कहा है कि उन्होंने केवल अपने पिता के लिए कवरिंग उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया है। हिना ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी [पीपीपी] के टिकट पर महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से भी नामांकन नहीं किया है। हिना के पिता ग्रेजुएट नहीं हैं। 2008 के आम चुनाव के दौरान उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी था। नए नियम के मुताबिक ग्रेजुएट होना अनिवार्य नहीं है, इसलिए गुलाम रब्बानी खार ने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

error: Content is protected !!