पाक में सेना की निगरानी में छापे जाएंगे मतपत्र

pakistanइस्लामाबाद। पाकिस्तान में अगले महीने होने वाले आम चुनावों के मतपत्र सेना की देखरेख में तैयार होंगे।

11 मई को होने वाले आम चुनावों में धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। ये मतपत्र तीन शहरों इस्लामाबाद, कराची व लाहौर में सेना की निगरानी में ही छपेंगे। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, इन तीनों शहरों में सैनिकों की तैनाती की जा रही है।

चुनाव आयोग 18 करोड़ मतपत्र छापेगा। नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हरे रंग के मतपत्र छापे जाएंगे, जबकि चार प्रांतीय असेंबली निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सफेद रंग के मतपत्र होंगे। प्रिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ पाकिस्तान 12 करोड़ मतपत्र छापेगी। वहीं, शेष छह करोड़ मतपत्र पाकिस्तान सिक्योरिटी प्रिंटिंग कार्पोरेशन में छपेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, छपाई का काम 24 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान सुरक्षा की समग्र व्यवस्था भी सेना को सुपुर्द करने का फैसला किया है।

error: Content is protected !!