इन्फो इंडेक्स

info-indexगोल्डमैन सैक्श ने 2013 में सोने की औसत कीमत का आउटलुक 1,610 डॉलर से 15,45 डॉलर कर दिया है। अगले साल यानी 2014 में सोने की कीमत के अनुमान को 1,490 डॉलर से घटाकर 1,350 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

-सिबिल ने बीमा नियामक इरडा के साथ मिलकर बीमा ग्राहकों की साख के निर्धारण के लिए एक नई शुरुआत की पेशकश की है। जानकार मानते हैं कि ये रेटिंग एजेंसी ग्राहकों की साख निर्धारित करेगी, जिसके आधार पर बीमा कंपनी प्रीमियम का निर्धारण करेंगी।

-एगॉन रेलीगेयर ने फ्लेक्सी मनी बैक प्लस के नाम से परंपरागत एंडोमेंटप्लान की शुरुआत की है। इसमें एक लाख रुपये के बीमा कवर के लिए प्रीमियम 13,033 रुपये है। पॉलिसी की अवधि समाप्त होने पर सम एश्योर्ड का 40 फीसद बोनस के रूप में मिलेगा।

-श्री इंफ्रा ने नान क‌र्न्वटिबल डिबेंचर जारी किया है, जिस पर कंपनी 10.75 से 11 फीसद सालाना रिटर्न देगी। यानी निवेशकों का पैसा 6 साल 6 माह में दोगुना हो जाएगा। इश्यू 25 अप्रैल को बंद हो रहा है।

-अगले माह तक इंफ्लेशन इंडेक्स्ड बांड जारी किए जा सकते हैं। आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर एचआर खान के मुताबिक इस योजना पर काम जारी है। इसमें हर छह माह के अंतराल पर महंगाई दर के असर को बांड के रिटर्न में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है।

-इरडा ने स्पष्ट किया है कि कारगो और ट्रांसपोर्ट के नाम पर कुछ कंपनी ग्राहकों को बीमा योजनाएं बेच रही हैं, जो गैरकानूनी है।

error: Content is protected !!