बारह साल की बच्ची से रेप

nhfghfghभिवानी। बवानीखेड़ा की बारह साल की लड़की को गांव के ही युवक ने खेतों में ले जाकर रेप किया। पुलिस इसे केवल छेड़छाड़ बताकर एक माह तक मामले को दबाती रही। शनिवार को जब मेडिकल कराया गया तो रेप की पुष्टि हुई है।

बवानीखेड़ा निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने कस्बे के ही एक व्यक्ति के खेत पट्टे पर लिए हुए हैं। 13 मार्च को वह अपनी 12 साल की बेटी व परिवार के साथ खेतों में काम कर रहा था। दोपहर को वह खाना खाने के लिए घर चला गया। मौके का फायदा उठाकर पड़ोस के ही खेतों में काम कर रहे तीन युवक उसकी 12 वर्षीय बेटी को उठाकर खड़ी ऊंची फसलों के बीच ले गए। वहां पर उसके साथ रेप किया। लड़की ने शोर मचाया तो परिजन उसकी आवाज सुनकर दूसरे खेतों की तरफ दौड़े।

उन्हें देखकर आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए। लड़की का पिता उसे लेकर बवानीखेड़ा पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले को केवल छेड़छाड़ का दर्ज कर रफा-दफा कर दिया। लड़की के परिजनों द्वारा बार-बार कहे जाने के बाद भी उसकी मेडिकल जांच नहीं कराई गई।

पीड़ित परिवार पीड़िता को लेकर केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के पास पहुंचा। उन्होंने पुलिस को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। बवानीखेड़ा पुलिस शनिवार शाम को पीड़िता को लेकर भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंची। वहां मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर रेप का केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!