केण्डल मार्च और मशाल जुलूस निकालकर दुराचारी को फांसी देने की मांग

AANGANBADI KARMCHAARI 01 DILLI 5 SAAL KI BALIKA BHARTIYE JANTA PARTY 01 DILLI 5 SAAL KI BALIKA BHARTIYE JANTA PARTY 02अजमेर। दिल्ली में 5 वर्षिय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और उसके बाद पुलिस और प्रशासन के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष जयन्ति तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। रविवार को बजरंगगढ़ चौराहे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में भारत विकास परिषद की अध्यक्षता डॉ. कमला गोखरू, मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम मिश्रा, हेमा गहलोत, महामंत्री कमला जिरोता, प्रेमलता बुलगारिया, पुर्व सभापति सरोज जाटव, मण्डल अध्यक्ष अनिता बैरवा, सीमा गोस्वामी, रश्मि शर्मा, कल्पना कसावा सहीत कई मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बजरंगगढ चौराहे पर लगभग 1 घंटे तक रास्ता जाम कर यातायात बाधित किया। जाम की सूचना पर सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन महिला कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा।

अजमेर। पुर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टेªट के बाहर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिल्ली में मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार से पूरे दिल्ली सहीत देश में गुस्सा और आक्रोष है लेकिन प्रधानमंत्री और दिल्ली की सरकार इस मामले में मौन होकर बैठी है जिससे लोगों में आक्रोष और बढ़ा है। दिल्ली में मंत्री राजनेताओं और मुख्यमंत्री के परिवारांे के अलावा आम नागरिक भय और दहशत के संाये में जी रहा है। सभी राजनैतिक मुद्दों को लेकर अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। छात्रों ने सख्त कानून की मांग करते हुए एसी घटनाओं पर अविलंब सख्त कार्यवाही की मांग की।

दिल्ली में 5 साल की बालिका के साथ हुए दुराचार मामले में अजमेर के कांग्रेसी छात्रों और युवाओं में शनिवार शाम क्लॉक टावर से गांधी भवन तक मशाल जुलुस निकाला और ऐसी घटनाओं की पुर्नावृती ना हो ऐसी प्रार्थना की।
इसी तरह बजरंग गढ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर आम आदमी पार्टी के बैनरतले शहर की आवाम ने दुराचार की घटना की निंदा करते हुए सरकार से जवाब मांगा और दुराचारी को तत्काल फांसी देने की मांग की।

error: Content is protected !!