अब जागी सरकार, कसेगी पोर्न साइट्स पर शिकंजा

government-will-ban-some-porn-sites-soonनई दिल्ली। इन दिनों पोर्न साइटस देखने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सरकार देश की कई बड़ी पोर्न साइट्स पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट पर 60 फीसद लोग अश्लील वीडियो देखते हैं। हालांकि इस मामले को लेकर सरकार आईटी विभाग से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लेगी। साइबर अपराध शाखा और खुफिया विभाग ने सरकार को इस मामले पर एक रिपोर्ट सौंपी है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक 60 फीसद लोग इंटरनेट पर अपना अधिक समय अश्लील वीडियो देखकर व्यतीत करते हैं। लगभग 546 साइट्स को चिह्नित किया गया है। जिनपर सरकार की नजर बनी हुई है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को गांधीनगर में पांच साल की बच्ची के साथ हुए रेप मामले के बाद आरोपी ने इस बात को स्वीकारा है कि उसने इस वारदात से पहले इंटरनेट पर कई सारी अश्लील वीडियो क्लिपिंग देखी थी। इसके बाद लोग ऐसी वेबसाइट्स को बंद कराने की मांग करने लगे। ये मांग केवल गांधीनगर मामले के बाद से ही नहीं उठी है बल्कि काफी समय से इस तरह की साइट्स के एक्सेस पर पाबंदी लगाने की बात जोरों पर है। कई संगठनों का मानना है कि इस तरह की साइट्स लोगों की मानसिकता पर हमला करती है। मोबाइल पर आसानी से मिलने वाले अश्लील वीडियो पर भी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। इस मामले को लेकर सरकार सर्च इंजन गूगल और याहू की भी मदद ले सकती है।

error: Content is protected !!