बोस्टन धमाके: जोखार ने एसयूवी से कुचल दिया था भाई को

boston-blast-accused-killed-his-brotherबोस्टन। बोस्टन धमाके के संदिग्ध चेचेन्याई मूल के दो भाइयों में से छोटे जोखार सारनेव ने शायद भागने के दौरान अपने बड़े भाई तामेरलान सारनेव पर स्पो‌र्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह आशंका जताई है। जोखार को उसके जुर्म ने लिए फांसी की सजा भी मिल सकती है। इस बीच उसके पिता अंजोर सारनेव ने कहा है कि उनके दोनों बेटे बेगुनाह हैं और धमाकों को अंजाम नहीं दे सकते।

19 वर्षीय जोखार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। वह बोस्टन के बेथ इजरायल डीकोनेस मेडिकल सेंटर के आइसीयू में है। उसकी हालत गंभीर है। अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का लिखकर जवाब दे रहा है। पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बोल नहीं पा रहा है। कथित मास्टरमाइंड तामेरलान की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इससे पहले कहा गया था कि तामेरलान पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

मार्टिन लूथर से तुलना पर था नाराज

बोस्टन मैराथन धमाके के संदिग्ध तामेरलान सारनेव ने कैंब्रिज मस्जिद में धर्मोपदेश को लेकर आपत्ति जताई थी। इसमें वक्ता ने पैगंबर की तुलना नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेता मार्टिन लूथर किंग से की थी। मस्जिद के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। मस्जिद चलाने वाले इस्लामिक सोसाइटी ऑफ बोस्टन के कार्यकारी निदेशक यूसुफी वली ने बताया कि 26 वर्षीय तामेरलान ने वक्ता से कहा, तुम काफिर हो। उसने कहा कि वक्ता लोगों के दिमाग को दूषित कर रहा है और वह पाखंडी है। वली ने कहा, इसके बाद धार्मिक सभा में शामिल लोगों ने कहा कि तुम पाखंडी हो। मार्टिन की याद में यह उत्सव मैराथन हमले से करीब तीन महीने पहले आयोजित हुआ था। मैराथन धमाके में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। मार्टिन ने अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए गांधीजी से प्रेरित होकर अहिंसक आंदोलन छेड़ा था।

संदिग्ध को लेकर सांसदों ने उठाए सवाल

मैराथन धमाके के एक संदिग्ध के बारे में रूस से मिली सूचना को संघीय जांच एजेंसी (एफबीआइ) ने जिस रूप में लिया उसे लेकर कुछ अमेरिकी सांसदों ने सवाल उठाए हैं। सांसदों का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे कैसे निर्बाध रूप से जाने दिया गया। सांसद पीटर किंग ने फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान कहा, जहां तक पहले से सूचना प्राप्त होने की बात है यह ऐसी पांचवीं घटना है जिसमें एफबीआइ हादसे को रोक नहीं सकी और संदिग्ध लोगों की हत्या करने में सफल रहा। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि उसे मृत्युदंड दिया जाएगा या नहीं।

error: Content is protected !!