न्यूयार्क। एक बहुत ही असामान्य घटना में अमेरिकी टीवी चैनल के सजीव प्रसारण में समाचार पढ़ने वाले एक एंकर ने अपनी नौकरी के पहले ही दिन ऑन एयर अपशब्द कह नौैकरी से निलंबित हो गया।
न्यूयार्क पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार डिकोटा में बिस्मार्क स्थित एनबीसी न्यूज स्टेशन पर नवनियुक्त एंकर एजे क्लेमेंट ने समाचार के सजीव प्रसारण के दौरान घबराहट में वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ था। उसने माइक के आगे कसम खाई और 15 सेकेंड तक हकलाता और कुछ बुदबुदाता रहा। उसे देख कर साफ लग रहा था कि वह बेहद घबराया हुआ है। लेकिन तब तक को-एंकर वान तेन समाचार पढ़ नए एंकर का परिचय देने लगी।
तेन ने भी रात दस बजे के समाचार प्रसारण के दौरान दर्शकों से माफी मांगी। क्लेमेंट की यह पहली एंकरिंग थी और आखिरी भी हो सकती है।