उफ.कुछ भी तो नहीं बदला, आज भी बेटी शिकार है

rape-victim-leave-schooनई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप कांड के बाद घटना के विरोध में राजधानी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा था। एक बार तो ऐसा लगा कि परिवर्तन की बयार बहने लगी है। लेकिन ऐसा नहीं है। यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं व युवतियों के प्रति समाज का नजरिया नहीं बदला। उत्तरी दिल्ली इलाके में रेप की शिकार एक नाबालिग ने असुरक्षा के डर से स्कूल छोड़ दिया। इसी स्कूल से उसे अगवा किया गया था। हालांकि महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल संरक्षण इकाई की सहायता से उसका दाखिला दूसरे स्कूल में हो गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बताया कि 17 वर्षीय यह किशोरी कश्मीरी गेट इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह उत्तरी दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल में 11 वीं में पढ़ती थी। 14 फरवरी को स्कूल से निकलते समय उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने तीन दिन बाद उसे नांगलोई इलाके से बरामद किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हैं। पीड़ित लड़की तनाव में थी। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में काउंसलिंग के बाद इसी महीने केस बाल अधिकार संरक्षण इकाई-1 को सौंपा गया। लड़की का आरोप था कि उसे धमकी दी जा रही है। दिल्ली बाल संरक्षण इकाई अधिकारी केवी सरीन के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि वह स्कूल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी की मदद से रेप पीड़ित लड़की का ट्रांसफर उत्तरी दिल्ली के ही दूसरे सरकारी स्कूल में कराया गया।

error: Content is protected !!