अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा गत् वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान अपने क्षेत्राधीन जिलों में 33 केवी की कुल 357 किलोमीटर 69 मीटर विद्युत लाईन बिछाकर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक पी.एस.जाट ने बताया कि गत् वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान नागौर सर्किल में 70 किलोमीटर 12 मीटर, उदयपुर सर्किल में 56 किलोमीटर 16 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल में 50 किलोमीटर 70 मीटर, झुंझुनूं सर्किल में 36 किलोमीटर 30 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 46 किलोमीटर 65 मीटर, सीकर सर्किल में 36 किलोमीटर 10 मीटर, राजसमंद सर्किल में 30 किलोमीटर 16 मीटर, भीलवाड़ा सर्किल में 9 किलोमीटर 65 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में 3 किलोमीटर 80 मीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 6 मीटर तथा डूंगरपुर में .06 मीटर विद्युत लाईन बिछाई गई है।
11 के.वी. की 4 हजार 810 किलोमीटर 842 मीटर लाईन बिछाई
अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा गत् वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान अपने क्षेत्राधीन जिलों में 11 के.वी. की 4 हजार 810 किलोमीटर 842 मीटर की विद्युत लाईनें बिछाकर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक पी.एस.जाट ने बताया कि गत् वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान उदयपुर सर्किल में 636 किलोमीटर 338 मीटर 11 के.वी. की विद्युत लाईन बिछाई गई है, जबकि प्रतापगढ़ सर्किल में 850 किलोमीटर 512 मीटर, भीलवाड़ा सर्किल में 619 किलोमीटर 860 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 470 किलोमीटर 515 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल में 408 किलोमीटर .092 मीटर, नागौर सर्किल में 345 किलोमीटर 202 मीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 340 किलोमीटर 85 मीटर, झुंझुनूं सर्किल मे 334 किलोमीटर 135 मीटर, डूंगरपुर सर्किल में 324 किलोमीटर 292 मीटर, सीकर सर्किल में 278 किलोमीटर 566 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में 111 किलोमीटर 323 मीटर तथा राजसमन्द सर्किल में 90 किलोमीटर 612 मीटर विद्युत लाईन बिछाई गई है।