शिविर दौरान 511 जरूरतमंदों को पेंशन स्वीकृति प्रदान कर पहुंचाई राहत

beawar logo 2013-3-8ब्यावर। पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत मुख्यालय बड़कोचरा एवं जवाजा पर विशेष पेंशन महाभियान के तहत आयोजित हुए शिविरों में 511 जरूरतमंद व्यक्तियों से पेंशन आवेदन पत्र भरवाकर उन्हें स्वीकृत करने की कार्यवाही अंज़ाम दी गई।
विकास अधिकारी हरीश मीणा ने बताया कि शिविर दौरान बड़कोचरा पंचायत के 245 वृद्ध, 26 विधवा तथा 8 निशक्त सहित कुल 279 व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति प्रदान की । इसी तरह जवाजा ग्राम मुख्यालय पर सम्पन्न शिविर में इस पंचायत के 201 वृद्ध, 18 विधवा व 13 निशक्त समेत कुल 232 जरूरतमंद व्यक्तियों को मौके पर ही पेंशन स्वीकृित देकर उन्हें राहत पहुंचाई गई।

काबरा व कोटड़ा में सोमवार को लगेगा पेंशन शिविर
जवाजा विकास अधिकारी हरीश मीणा के अनुसार विशेष पेंशन अभियान के तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुख्यालय देवाता एवं नाईकलां में बुधवार 8 मई को शिविर आयोजित होगा तथा सोमवार 11 मई को ग्राम पंचायत मुख्यालय काबरा एवं कोटड़ा पर सोमवार को शिविर लगाया जाएगा। इन शिविर में संबंधित पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों से मौके पर ही पेंशन फार्म भराकर वांछित कार्यवाही की जाएगी। विकास अधिकारी ने संबंधित पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों को शिविर का फायदा उठाने की सलाह दी हैं।

विशेष पेंशन महाभियान के तहत करीब 350 आवेदन पत्र भरें
विशेष पेंशन महाभियान के तहत मंगलवार को नगर परिषद ब्यावर कार्यालय परिसर में शहर के वार्ड नं0 26 से 30 हेतु शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त राजेन्द्र सिंह चारण के अनुसार शिविर में उक्त वार्डाें में रहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा पेंशन संबंधी करीब 350 आवेदन पत्र भर कर प्रस्तुत किये किये गए। जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा है।

वार्ड नं0 31 से 35 हेतु 9 मई को पेंशन शिविर
आयुक्त ने बताया कि विशेष पेंशन महाभियान के तहत गुरूवार 9 मई को नगर परिषद कार्यालय परिसर में वार्ड नं0 31 से 35 में रहने वाले जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों के हितार्थ पेंशन शिविर लगेगा। आयुक्त द्वारा संबंधित वार्ड पार्षद सहित अन्य जागरूक लोगों से अनुरोध किया गया है कि शिविर में उक्त वार्डाें के पात्र जरूरतमंदों के पंेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने में वांछित सहयोग प्रदान करंे।

error: Content is protected !!