अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने एवं आगामी 05 जून को अजमेर आगमन पर आयोजित की जाने वाली जनसभा के लिए की अजमेर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जी-जान से जुट गये है। तैयारियों के निमित्त आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 2, 52 एवं 55 में बैठकों का आयोजन हुआ जिनमें बूथ प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मैदारी सौंपी गयी।
क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने वार्ड 52 एवं 55 में आयोजित बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साढे़ चार साल के कुशासन में प्रदेश की महिलाऐं सुरक्षित नहीं रही। आए दिन बालिकाओं के साथ दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न की घटनाऐं आम हो गयी है। कांग्रेस सरकार ने इतने समय तक ना तो जनता की सुरक्षा, सुविधाओं व आवश्यकताओं की ओर कोई ध्यान दिया है और ना ही प्रदेश के विकास की ओर कोई ध्यान दिया।
देवनानी ने बताया कि प्रदेश को कुशासन से मुक्ति एवं सुराज लाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में सुराज संकल्प यात्रा की जा रही है। इस यात्रा के चौथे चरण का समापन अपने अजमेर में आगामी 05 जून 2013 को आजाद पार्क में सांय 6 बजे आयोजित विशाल जनसभा से होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस जनसभा में उनकी सक्रिय भागीदारी कांग्रेसी कुशासन से मुक्ति एवं भाजपा के सुराज का आगाज होगी।
वार्ड 2 की बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी ने बूथ स्तर तक की जिम्मैदारी बांटते हुए सुराज संकल्प यात्रा से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को भी जोड़ने की अपील की।
वार्ड 52 की बैठक में उप महापौर अजीतसिंह, मंडल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, गोपालशर्मा, सीएम सोनी, मूलसिंह, रामसिंह पंवार, नोरतगहलोत आदि भाजपा कार्यकर्ता तथा वार्ड 55 की बैठक में दीपक शर्मा, हिम्मतसिंह, भगवानसिंह, कुलदीप गहलोत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि शर्मा, डीपी शर्मा, रणवंत सांखला, गौरव अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इसी प्रकार वार्ड 2 की बैठक में सीताराम शर्मा, तुलसी सोनी, मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, रामचरण विजय, अरविन्द पाराशर, विनीत पारीक, कल्पना कॉसवा, रीटा सतलानी मिर्चूमल, सुरेन्द्र उबाणा, सोमदत्त यादव, जयदेव सोमाणी, पारस बोहरा, अनिल शर्मा, मोहन सत्यानी, अशोक सोनी, निखिल जायसवाल, गोविन्दसाहू आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।