बिहार । बिहार के वैशाली जिले के सहदेई ओपी के चक बिहजादी में बुधवार की रात एक युवक ने अपनी वृद्ध मां एवं तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। उसने परिवार के ही दो अन्य लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। दोनों को चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने वाला युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि युवक नशे में था।
बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे परिवार के पुरुष सदस्य गांव में ही शादी समारोह में गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं एवं बच्चे थे। इसी दौरान सुनील गिरी ने अपनी वृद्ध मां समेत परिवार के छह लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां कमली देवी, दस वर्षीय भतीजा ऋषु (पिता पंकज गिरी) एवं भतीजी इलिया (पिता मुनचुन कुमार) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक बच्ची एवं दो महिलाओं समेत तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक बच्ची ने चौकी के नीचे छुप कर अपनी जान बचाई। एक बच्चा चूल्हे के पास ही सो गया था जिसके कारण उसकी जान बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील फरार है। पुलिस उसकी खोज कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील चार भाई है। सुनील एवं उसका दूसरा भाई मुनचुन गांव पर रहते हैं, जबकि दो अन्य भाई अमरेश एवं पंकज बाहर में काम करते हैं।