ब्यावर। पेंशन महाभियान के दौरान ब्यावर शहर के वार्ड नं0 एक से 15 में शेष रहे पेंशन हेतु पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित करने केलिए शुक्रवार 7 जून को नगरपरिषद सभागार में शिविर आयोजित किया जाएगा। आयुक्त राजेन्द्र सिंह चारण ने उक्त जानकारी दी तथा वार्ड नं0 एक से 15 के जरूरतमंद पात्रा व्यक्तियों को शिविर का लाभ उठाने की सलाह दी।
बेरोजगार युवाओं के हितार्थ मसूदा में आज शिविर आयोजन
जिला उद्योग केन्द्र अजमेर की ओर से पंचायत समिति मुख्यालय मसूदा पर 7 जून को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। महाप्रबन्धक वाई0एन0माथुर के अनुसार इस शिविर के अन्तर्गत पंचायत समिति मसूदा क्षेत्रा के बेरोजगार युवाओं,आर्टिजन्स,दस्तकारों व लघु उद्यमियों को स्वरोजगार प्रदान कराने हेतु प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना तथा मुख्यमंत्राी स्वालम्बन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस हेतु संबंधित व्यक्ति को दो फोटो, राशन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्रा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि साथ लाने होंगें।
जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर के उद्योग अधिकारी सुजानचद खींचा ने बताया कि शिविर में मसूदा क्षेत्रा के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्राी स्वालम्बर योजना तथा प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण आवेदन पत्रा मौके पर ही तैयार करवाये जाएंगे।
रिसीवरी भूमि की नीलामी 13 जून को
ब्यावर तहसीलदार भंवरलाल कासोटिया ने अपने अधीनस्थ ग्राम नून्द्री मेन्द्रातान में काश्त फसल-दर-फसल हेतु उपलब्ध रिसीवरी भूमि की नीलामी कार्यवाही आगामी 13 जून को नियमानुसार सम्पन्न कराने बाबत् संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक एवं हलका पटवारी को हिदायत दी है।
फोलोअप शिविर मंे नरबदखेडा क्षेत्रा के 293 जरूरतमंद हुए लाभान्वित
विशेष पंेशन महाभियान के तहत लाभान्वित होने से शेष रहे जरूरतमंदो को राहत देने केलिए नरबदखेड़ा गिरदावर सर्किल स्तर पर गुरूवार को आयोजित फोलोअप पेंशन में जरूरतमंद 293 ग्रामीण व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति संबंधी कार्यवाही कर राहत प्रदान की गई। यह जानकारी तहसीलदार भंवरलाल कासोटिया ने दी।
नयानगर गिरदावर सर्किल स्तरीय पेंशन फोलोअप शिविर
ब्यावर तहसील कार्यालय परिसर मंे शुक्रवार 7 जून को नयानगर गिरदावर सर्किल क्षेत्रा में आने वाले उन ग्रामीण व्यक्तियों के हितार्थ फोलोअप पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा जो विशेष पेंशन महाभियान के तहत पेंशन आवेदनपत्रा भरवाने से वंचित रह गये थे। तहसीलदार भंवरलाल कासोटिया ने उक्त आशय की जानकारी दी।