अजमेर। वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में बुधवार को अजमेर पहुंची सुराज संकल्प यात्रा का जोश , उमंग व उत्साह के साथ भव्य स्वागत करने तथा बड़ी संख्या में आजाद पार्क पहुंच कर आमसभा को सफल बनाने के लिए अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, शिक्षा, चिकित्सा, पानी व बिजली की व्यवस्थाओं के कुप्रंबधन, नियमित नियुक्तियों के अभाव में बढ़ी बेरोजगारी, बैलगाम महंगाई, पेराफेरी गांवों में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी तथा अजमेर के साथ राज्य सरकार द्वारा किये गये सौतेले व्यवहार के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में कल आजाद पार्क में आयोजित आमसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर का आमजन भी बड़ी संख्या में खड़ा नजर आया।
देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों से अपील की कि कांग्रेस के कुशासन को मिटाने के लिए इस जोश व उत्साह को आगामी चुनावों तक बनाऐं रखे।
देवनानी ने आमसभा के सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर एवं मण्डलों के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों, बूथ प्रभारियों, पेराफैरी गांवों के प्रभारियों, भाजयुमों सहित विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों सहित भाजपा के आम कार्यकर्ता को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्रवासियों सहित समस्त शहरवासियों का भी भाजपा की सुराज संकल्प यात्रा से मन से जुड़ने व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।