अजमेर। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नरेश सत्यावना ने निगम प्रशासन के कुछ अधिकारियांे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। सत्यावना ने बताया कि महज रिश्वत के कारण अवैध भवनों का नियमन किया जा रहा हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रिय समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा जिससे क्षेत्रिय नागरिकों का जनप्रनिधियांे के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया हैं।
वहीं निगम मेयर कमल बाकोलिया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भी अधिकारियों की शिकायत की हैं जो चिंता का विषय है। स्वायत्तशासी संस्था में अधिकारी अगर जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का निवारण नही करेगें तो जनता को जवाब कौन देगा।
गौरतलब हैं कि निगम में आयुक्तों के कार्य के बटवारे को लेकर मेयर और सीईओ में ठनी हुई हैं। मेयर ने सीईओं को धारा 49 का हवाला देते हुए आदेश निरस्त करने के निर्देश दिये। वहीं सीईओ ने आदेशो को मानने से इंकार करते हुए अपने फैसले को यथावत रखा। इससे पहले 21 मार्च को सीईआंे ने आयुक्तों के कार्य का बंटवारा किया था जिसमें सीईओ विनिता श्रीवास्तव ने आयुक्त प्रशासन से अवैध निर्माण और अतिक्रमण का कार्य अपने अधिन ले लिया था।