वेब जासूसी से नाराज फ्रांस और स्पेन ने की गूगल पर कार्रवाई

googlegooglegooglegooglegoogle2012020012
पेरिस। फ्रांस और स्पेन ने अपने उपभोक्ताओं की जानकारियां अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को देने पर अमेरिकी इंटरनेट कंपनी गूगल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के निगरानी कार्यक्रम प्रिज्म के तहत इंटरनेट उपभोक्ताओं से जुड़ी सूचनाएं एजेंसी को देने से भड़के यूरोप के कई अन्य देश गूगल पर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। प्रिज्म निगरानी कार्यक्रम के तहत अमेरिका ने गूगल सहित नौ कंपनियों से लोगों की गतिविधियों की जानकारियां हासिल की थीं।

फ्रांस की डाटा सुरक्षा संस्था सीएनआइएल ने कहा कि गूगल ने फ्रांसीसी कानून का उल्लंघन किया है। सीएनआइएल ने गूगल को अपनी निजता नीतियों को बदलने के लिए तीन महीने का समय दिया है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी पर दो लाख डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। स्पेन की डाटा सुरक्षा एजेंसी एईपीडी ने गूगल पर 40 हजार से तीन लाख यूरो का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। सीएनआइएल ने कहा कि ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड्स भी दुनिया के नंबर एक सर्च इंजन के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करेंगे। अगर सभी ने गूगल पर जुर्माना लगाया तो यह कई लाख यूरो हो जाएगा।

error: Content is protected !!