
अजमेर / भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अजमेर द्वारा उत्तराखण्ड आपदा मंे अजमेर जिले से एकत्रित की गई राशि 7 लाख 10 हजार रूपये भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे को अजमेर देहात जिले का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में भेंट की गई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड त्रासदी में लापता 25 लोगों की सूची भी जो अजमेर जिले के हैं उनकी सूची भी प्रदेशाध्यक्ष को सोंपी गई।
प्रतिनिधि मण्डल में जीतमल प्रजापति, शंभु शर्मा, विजय नगर मण्डल के अध्यक्ष ओम शर्मा शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सांवरमल जाट द्वारा भी 2 लाख की राशि आज सोंपी गई।
-जीतमल प्रजापति
देहात महामंत्री
9828349964