भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया धन संग्रह

234अजमेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अजमेर द्वारा उत्तराखंड त्रासदी में पीड़ित लोगों के लिए सहायता हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सैयद इब्राहीम फखर व शहर अध्यक्ष शफी बख्श, देहात किसान मोर्चा के मंत्री मुंसीफ अली खान के संयुक्त नेतृत्व में आज जुमे की नमाज़ के बाद कलेक्ट्री की मुख्य मस्जिद में उत्तराखंड त्रासदी में मृत व पीड़ित लोगों के लिए दुआ खै़र करवाई गयी तत्पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर खड़े होकर नमाज़ पढ़ने आये लोगों से सहायता राशि के रूप में धन एकत्रित किया। इसमें मुख्य रूप, अल्पसंख्यक मोर्चे से अबरार अहमद खान, सैयद अफ़शान चिश्ती,, जैनुल आबैदी घोसी, शेख मोहम्मद शफीक एडवोकेट, मोहम्मद असान, स्टीफन सेमसन, जफर नवाज, लाडू खान जी चीता सोमलपुर, इशाक घोसी, असलम खान कायमपुरा, मोहम्मद अमान खान, फरीद खान गगवाना, मोहसिन सुल्तानी, शरीफ मोहम्मद खान, फिरोज़ खान, तनवीर अहमद, आसिफ हुसैन, इशरत परवीन, अब्दुल रऊफ खान, रोशन पठान, शफीक खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें आज तक हुऐ धन संग्रह को अंतिम रूप देकर अजमेर का भाजपा से जुडा मस्लिम समाज राजस्थान भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमाती वसंुधरा राजे जी को एकत्रित धनराशि देगा, जिसे वह उत्तराखंड़ पीडितों में भिजवाऐंगी।

error: Content is protected !!