अजमेर। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की द्वितीय स्तर समित्ति की बैठक आगामी 30 जुलाई को सांयकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में होगी।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की बैठक 16 जुलाई को
अजमेर। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आगामी 16 जुलाई को प्रात: 11 बजे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें एक जुलाई को समाप्त हुई तिथि तक तीर्थ यात्रा के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर यात्रियों के चयन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर निर्णय किया जाएगा।
जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक निरस्त
अजमेर। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक कल 11 जुलाई को प्रात: 11 बजे होने वाली बैठक निरस्त कर दी गई है।