नसीम ने सैटेलाईट चिकित्सालय का निरीक्षण किया

naseem akhtar 5अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने आज प्रात: आर्दशनगर स्थित सैटेलाईट चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सेवाऐं माकुल रूप से उपलब्ध हो, की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करे। शिक्षा राज्यमंत्री आज प्रात: आर्दशनगर में आयोजित एक उद्घाटन समरोह में भाग लेने पहुंची तब क्षेत्र के नागरिकों ने सैटेलाईट चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सेवाऐं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर 24 घंटे चिकित्सा सुविधाऐं उपलब्ध करा ने को कहा।
शिक्षा राज्यमंत्री को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लक्ष्मण हरचन्दानी ने बताया कि सैटेलाईट चिकित्सालय में यहां के चिकित्सकों के अतिरिक्त भ्रमणशील चिकित्सा ईकाई के चिकित्सक व चिकित्साकर्मी भी उपलब्ध है। भ्रमणशील चिकित्सा ईकाई के चिकित्सकों को भ्रमणशील कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य दिनों में यहां चिकित्सा सेवाऐं देने की व्यवस्था निदेशालय स्तर से ही किया जाना संभव है। उन्होंने अन्य व्यवस्थाऐं तत्काल सुधारने को कहा है।

error: Content is protected !!