देवनानी ने वार्ड 29 में विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

dअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड 29 स्थित अशोक गली में लक्ष्मी चौक एवं गोल प्याऊ के सामने स्थित गली में तथा श्री गौर भैरव जंगी चबूतरा से घी मण्डी तक सड़क नाली निर्माण के कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सड़क नाली का निर्माण कराये जाने हेतु उनके विधायक कोष से 4.50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भागीरथ जोशी, के.के.त्रिपाठी, प्रमिल विजय, मधुसूदन भाटी, सुभाष कश्यप, घनश्याम सोलंकी, रमेश शर्मा, भरत अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, जयकिशन तोषनीवाल, आशीष तोषनीवाल, मुकेश दत्त, राकेश अग्रवाल, महेन्द्र कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
देवनानी ने विधायक कोष से 29.30 लाख के स्वीकृत किये नये विकास कार्य
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने विधायक कोष से 29.30 लाख रूपये के नये विकास कार्य स्वीकृत किये है। देवनानी ने बताया कि उनके विधायक कोष में शेष राशि व तकनीकी कारणों से निरस्त हुए कुछ कार्यो से बची राशि से क्षेत्रवासियों की आवश्यकतानुसार 10 नये कामों की अभिशंषा की गयी जिनकी स्वीकृति जारी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 01 की मोतीविहार कॉलोनी में सड़क नाली हेतु 3.85 लाख, वार्ड 54 में भोलेश्वर मंदिर से दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन तक सड़क निर्माण हेतु 3 लाख, वार्ड 55 में शिव सागर कॉलोनी गली नं.5 में सड़क नाली निर्माण हेतु 2 लाख रू. व बालाजी नगर में सड़क नाली हेतु 2 लाख तथा फेण्ड्स कॉलोनी में डी ब्लाक में पाईप लाईन हेतु 1.50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार वार्ड 52 में दांता नगर में सड़क नाली हेतु 2.66 लाख व शास्त्री नगर में मेहंदी खोला माताजी मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु 4.29 लाख साथ ही फायसागर रोड़ स्थित राज कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 5 लाख व आरके पुरम कॉलोनी गली नं. 1 में सड़क हेतु 3 लाख तथा आदित्य नगर में पाईप लाईन हेतु 2 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।

error: Content is protected !!