पाश्चात्य संस्कृति का जलवा बिखेरा
कईं बार दर्शक हुए बेकाबू, बमुश्किल पाया काबू
मदनगंज-किशनगढ़। चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे मदमस्त कर देने वाली डीजे की धुन व आधुनिक तडकते फडकते तंग व स्क्रीन परिधानों में सजी संवरी कलाकारों ने अपनी दिलकश आवाज व घायल कर देने वाली अदाओं के साथ सिने प्रेमियों के साथ जब रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो हजारों जवां दिलो की धडकने बढ़ गई। अनेक दर्शक अपने स्थान पर खडे होकर नाचने लगे तो कई आगे आकर बैठने का प्रयास करते रहे। ये मस्तीभरा आलम था बालाजी मेला कमेटी के तत्वावधान में 24 सितंबर सोमवार को रात्रि में रविन्द्र रंगमंच के विशाल व खुले परिसर में आयोजित हुए बॉलीवुड रंगारंग शो कार्यक्रम का। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा ग्रुप ने राजस्थानी गीतमोरनी बागां में बोले आधी रात को पर नृत्य की धमाल मचाकर शुरूआत की। इसके बाद कॉमेडी किंग जॉनी बैरागी ने हास्य की फूलझडिय़ों से श्रोताओं को गुदगुदाया। इसके बाद आयो रे म्हारो ढ़ोलना, पघारों म्हारे देश केसरिया बालम आओं नी सुनाकर कलाकार ने कार्यक्रम को उचाईया प्रदान की। इसके बाद रात 12 बजे कलाकारों ने जब मंच पर मस्तीभरी रात है, सोणी भी जब साथ है, तो भीड़ में से लोग उठ खड़े होकर नाचने लगे और पुलिस ने उन्हे शांत करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी आयोजकों ने भी कार्यक्रम को बीच में ही रोकने की चेतावनी दे ड़ाली। कुछ देर बाद कार्यक्रम फिर शुरू हुआ डांसर सैफाली ने राजस्थानी गीत ब्याईजी रेस बढ़ाई पर नृत्य कर दर्शकों की कामोत्तेजना को शांत किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत तेरे संग प्यार में नही तोडऩा, होश वाले भी हो जायेगे मदहोश, गजरा मोहबत वाला, होठों में ऐसी बात में दबाकर चली आई, छुप गये तारे सारे नजारे सुनाकर तालिया बटौरी।
इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद सभापति गुणमाला पाटनी व हुक्म सिंह हरमाडा क ा मेला कमेटी के पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश वैद, प्रेमसागर शर्मा, संजय पांडय़ा, सुनील दरड़ा, सुरेश ईनाणी, श्याम जोगड, महेन्द्र टांक, उमराव बाकलीवाल, देवकीनन्दन लखोटिया, प्रकाश राठी, ज्ञानेन्द्र सैनी, नेमीचंद जोशी आदि ने स्वागत अभिनन्दन किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया अभिनन्दन
मदनगंज-किशनगढ़। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मे निर्वाचित पदाधिकारियो के किशनगढ आगमन पर बार एसोसिएशन किशनगढ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया गया । बार के सहसचिव अरविन्द दाधीच ने बताया कि जिला बार के अध्यक्ष एडवोकेट अजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र ईनाणी व सचिव धर्माराम चौधरी का किशनगढ बार अध्यक्ष विश्राम चौधरी व सचिव दीपक शर्मा ने साफा बंधाकर व माल्यापर्ण कर अभिनन्दन किया। अध्यक्ष त्रिपाठी ने वकीलो के हितो के लिये सदैव तत्पर रहने की बात कही, किशनगढ अध्यक्ष विश्राम चौधरी ने अपने उद्बोधन मे विश्वास दिलाया कि किशनगढ बार वकीलो की समस्याओ के लिए संघर्षो मे सदैव अग्रणी रही है एवं जिला बार का कन्धा से कन्धा मिलाकर सहयोग प्रदान करती रही है एवं सदैव करती रहेगी । इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक ओ.पी. शर्मा, सुमेर सिंह बारेठ, सुरेश शर्मा, भागीरथ चौधरी, याकूब हनफी, महेश अग्रवाल, रामदेव गुर्जर, नवीन बैरवा, शरद पारीक, रामधन पोषक, संजय राज, मदन जांगीड, विक्रम पुरोहित, दीपक दाधीच सहीत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। उपाध्यक्ष प्रतीक मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन वकील विजय पारीक ने किया।
-राजकुमार शर्मा