भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन

bjp logoअजमेर। अजमेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष शफी बख्क्ष विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल 2 अक्टूबर को सांय 4 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओंकार ंिसंह लखावत और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान सूचना केन्द्र, एच.डी.एफ.सी. बैंक के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। ज्ञात हो कि आगामी 6 अक्टूबर को श्रीमती वसुधरा राजे और सैयद शाहनवाज़ हुसैन दौलत बाग़ में सुबह 11 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं के सुराज सद्भावना सम्मेलन में भाग लेने आ रहें हैं इसकी तैयारीयों के लिए अल्पसंख्यक मोर्चे का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है।
इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष श्री रासांिसंह रावत व दोनों विधायक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहीम फखर व भाजपा व अल्पसंख्यक मोर्चे के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!