अजमेर। जिला आयुर्वेंद अधिकारी श्री बृजेश मुद्गल ने विशिष्ठ संगठन योजना के तहत आगामी 17 से 26 अक्टूबर तक दस दिवसीय आयुर्वेद अंतरग चिकित्सा शिविर चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ब्यावर में कराने के आदेश दिए हैं।
श्री मुद्गल ने इस शिविर के लिए चिकित्सक रमाशंकर पचौरी को शिविर प्रभारी नियुक्त कर सुरजीत कौर, विश्वनाथ कामत, शशीकांत गर्ग, रामरूप मीना, अल्का कुश्वाहा व नीता शर्मा चिकित्सक को भी शिविर में लगाया है।