शहर में मच रही है गरबे और जागरणो की धूम

moiniya garbaअजमेर। शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की गई। वही मां को रिझाने के लिए भक्तो द्वारा जागरण और भजन संध्याओं के आयोजन भी किए जा रहे है। इसी तरह शारदीय नवरात्र के दौरान शहर के अनेक इलाको में गरबा और डांडीयारास के आयोजन भी हो रहे है।
नगर निगम के तत्वाधान में मोईनिया इस्लामिया स्कूल में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के युवक युवतीयां बड़ी श्रृद्धाभाव से गरबे खेल कर माता रानी को रिझा रहे है।
बुधवार रात धोलाभाटा, सूर्य नगर, गुर्जर धरती और राबडीयां मौहल्ले में गरबे रास की धूम चरम पर दिखी। यहां क्षेत्रीय युवक युवतीया और महिलाएं, बच्चे, बडे श्रृद्धाभाव के साथ गरबे खेल कर माता रानी को रिझा रहे है।
वही स्वामी काॅम्पलेक्स चैराहे पर चित्रकूट समारोह स्थल और संत कंवरराम स्कूल के बाहर चल रहे गरबो की धूम भी चरम पर दिखी। द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल प्राचार्य रंजना अग्रवाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक पारम्परिक गुजराती परिधान धारण कर डांडीयो की खनक से उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। लगभग दो धंटे चले इस गरबा रास को देख कर विधालय की अध्यापिकाए भी अपने कदमों को नही रोक पाईं और पुरी तरह से गरबारास में रम गई। कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओ ने गरबेरास की अलग अलग प्रस्तुतिया दी जिसमें डेªस, मैकअप और सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन के लिए साक्षी चैहान प्रथम, शिवानी द्वितीय, सीनियर वर्ग मे सुरभी पहले, पूजा दूसरे, जूनियर वर्ग में साक्षी चैहान पहले, प्रांजल दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही। अध्यापिका वर्ग मे स्वाती, तनू और अंकिता ने प्रथम तीन विजेताओ मे अपना स्थान बनाया। सभी छात्राओ और अध्यापिकाओ को प्राचार्य रंजना अग्रवाल ने पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन निहारीका और निष्ठा ने किया।

jagranनवरात्र के दौरान माता दुर्गा की अराधना के लिए भजन संघ्या और जागरण के आयोजन भी खुब हो रहे है। कुंदन नगर मुख्य चैराहे पर बुधवार रात आयोजित जागरण में भजन गायक अनिल चैहान और भावना वर्मा ने मां भगवती की अपने भजनो से अराधना करते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। जागरण के दौरान दिल्ली के कलाकारो द्वारा मां काली, भगवान शिव, मां पार्वती की सजीव झांकियो ने नृत्य करते हुए समां बंाधा। अलसुबह आरती के साथ सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
नहर मौहल्ला स्थित ढड्डा की हवेली में मां पद्मावती की आराधना में लीन महिला मंडल द्वारा भजन और भेंटे गाकर मैया रानी को रिझाया गया। इस अवसर पर बुधवार शाम मां पदमावती की विशाल आरती में अनिता भदेल, धर्मेश जैन, सम्पत सांखला, कंवलप्रकाश किशनानी ने माता की आरती कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा अतिथियो का चुनरी ओढा कर स्वागत किया गया। आरती के बाद सभी श्रृद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया गया।
रामगंज गोविंद नगर तपेाभूमि स्थत श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में मनाए जा रहे 55वेें नवरात्री महोत्सव में बुधवार रात मां दुर्गा, मां काली को मनाने के लिए शक्ति पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित त्रिजूनारायण दुर्गापाठी के सानिध्य में सैंकडो भक्तो ने मां काली का शक्तिपाठ से आहवान किया।
नगर निगम की ओर मनाए जा रहे गरबा महौत्सव के दौरान जवाहर रंगमंच पर आयोजित कि जा रही रामलीला में वृंदावन से आए ब्रजलोक कला केन्द्र के कलाकारो ने बुधवार रात कैकयी द्वारा कोपभवन में जाने के साथ राजा दशरथ से श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और और भरत के लिए अयोध्या का राज सिंघासन मांगने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। वही भगवान राम, लखन और सीता के वनगमन की लीला का दृश्य भी दर्शाया गया।
नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा दाँदुराम साहेब का 54वां वर्सी महोत्सव गुरूवार को शुरू हुआ। 10 से 12 अक्टूबर के बीच मनाये जा रहे वर्सी उत्सव में गुरूवार सुबह 6 बजे सुखमनी साहेब का पाठ और 10 बजे अखण्ड पाठ साहेब प्रारम्भ हुआ। इसके बाद कटनि के गोवर्धन, दिलीप कुमार उदासी, बालक मंडली सहित जयपुर के भगत सोनू और मंडली द्वारा शबद कीर्तन और भगत सुनाकर संगत को निहाल किया। शुक्रवार को शाम पांच बजे से पूज्य बहराणा साहेब और रात आठ बजे से बालक मंडली द्वारा माता की चैकी का आयोजन किया जायेगा और 12 अक्टूबर को परमानन्द अजीत और अमरजीत सिंह द्वारा सुखमनी साहेब और अखण्ड पाठ साहेब का भोग, शबद कीर्तन और अरदास के बाद दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसादी के साथ तीन दिवसीय वर्सी उत्सव का समापन होगा।

error: Content is protected !!