अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ शहर व देहात के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर के खिलाडियों का सम्मान आज किया जायेगा। देहात अध्यक्ष व कार्यक्रम के सयोंजक फरीद खान के अनुसार सम्मान समारोह तय समय दोपहर 2ः00 बजे श्री राम धर्मशाला पर प्रारम्भ होगा। सम्मान समारोह मे खेलकूद प्रकोष्ठ के तय लक्ष्य को पूरा कर 1000 खिलाडियो का रजिस्ट्रेशन कर लिया है। खिलाडियो को पदम श्री ओलम्पिक रजत पदक विजेता राज्यवर्द्धन पुरस्कृत करेगें। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, शहर अध्यक्ष रासा सिंह, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल व उपमहापौर अजीत सिंह राठौड के साथ प्रदेश सयोजंक बृजकिशोर उपाध्याय मचं पर अतिथि होगें।फरीद खान
जिला सयोंजक
मो. 9829070500