स्थानीय प्रत्याशी के लिए पुरजोर तरीके से मांग रखी

rajsamand samachar 01राजसमन्द| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय प्रत्याशी के लिए पुरजोर तरीके से मांग रखी हे | अभिनंदन वाटिका में आयोजित स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रेलमगरा मंडल महामंत्री प्रकाश खेरोदिया ने कहा की पार्टी किसी भी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाये हम उसके साथ हे लेकिन अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को सहन नहीं किया जायेगा | यह दुर्भाग्यपूर्ण  हे की जिसका राजसमन्द विधानसभा की मतदाता सूचि में ही नाम नहीं हे वह अपने आप को स्थानीय कहता हे | नगर पालिका के पूर्व चेयरमेन अशोक रांका ने कहा की हमे किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं हे लेकिन हमारी मांग हे की स्थानीय को मोका मिलाना चाहिए | उप प्रधान सुरेश जोशी ने कहा की पार्टी पैसे से नहीं कार्यकर्ताओं से चलती हे और पार्टी को  कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करना चाहिए | ग्रामीण मंडलमहामंत्री जवाहर जाट ने कहा की अब तक तो प्रत्याशी ही बाहर का होता था लेकिन अब तो चुनाव संयोजक और बी.एल.ए. भी बाहरी व्यक्तियों को बनाया जा रहा हे इसे में स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न होना स्वाभाविक हे | बाहरी लोगों ने कभी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया हे | जिला महा मंत्री श्रीकिशन पालीवाल ने कहा की हर कार्यकर्ता में नेत्रत्व की क्षमता होती हे | पूर्व चेयरमेन जगदीश पालीवाल ने कहा की व्यक्ति अपने बल पर चुनाव नहीं जीतता पार्टी कार्यकर्ता के दम  पर चुनाव जीतता हे और पार्टी कार्यकर्ता चाहता हे अबकी  बार स्थानीय ही व्यक्ति चुनाव लड़े | वरिष्ठ भाजपा नेता देशबंधु आचार्य ने कहा की कार्यकर्ता जिसे चाहता हे उसी को चुनाव लडना चाहिए| नगर मंडल महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बोथलाल जाट ने कहा की ये हताशा पूर्ण हे की किराये पर दिए घर को खाली करने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ रहा हे | सभा को नाथूलाल पछमता, रामलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष  लता मादरेचा,प्रधान देऊ बाई खटिक ने भी सम्बोधित किया |

         कार्यक्रम के आरम्भ में प्रभु द्वारिकाधीश एंव भारत माता के चित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया| उसके बाद पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील जोशी द्वारा स्थानीय प्रत्याशी क्यूँ विषय पर व्रत पेश किया | सम्मेलन की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से हुई जिसमे सभी पंचायतों के बूथ स्तर के करीब 3000 हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमे 2378 कार्यकर्ताओं ने पंजीयन कराया| सम्मेलन में भाग लेने के लिए रेलमगरा के कार्यकर्ता थाली-माँदल के साथ नाचते हुए सभास्थल तक पहुचे | कार्यक्रम में महिला मोर्चा नगरअध्यक्ष सविता शर्मा,नंदकिशोर बाघोरा, पूर्वपार्षद नारायण लाल कुमावत, पूर्व नगर अध्यक्ष भेरूलाल कुमावत,पर्वतखेडी सरपंच प्रकाश जोशी, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीन नंदवाना, महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, मीडिया सेल जिलासंयोजक मधु प्रकाश, लवेश मादरेचा,मुकेश बडाला,सोहनलाल खटिक,रत्न अहीर,दीपक शर्मा,रतनलाल जाट,नारायण जाट, शंकर सुथार,प्रकाश पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान,  नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, सोहन लाल खटिक,पार्षद रमेश खींची,हिम्मत कुमावत,हिम्मत मेहता, गोपाल सेन, शिशुपाल चौधरी,चम्पालाल कुमावत,राकेश बडाला, मंडल महामंत्री राजकुमार अग्रवाल,चंद्र शेखर,गिरिराज सोनी,बहादुर जेन,राजकुमार सोनी,कमलेश कोठारी, लाला वैष्णव, मांगीलाल मादरेचा,देवीलाल प्रजापत, लक्ष्मण सिंह सांखला,रामलाल खटिक,रमेश टाक सहित सेंकडो कार्यकर्ता साथ थे |

error: Content is protected !!