राजगढ भैरव घाम पर नवरात्र महोत्सव का विधिवत समापन

rajgarhअजमेर। राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर नवरात्रा महोत्सव के अन्तर्गत रविवार को नवमी के शुभ और पावन अवसर पर राजगढ़ ग्रामवासियो की ओर से गाजे बाजो के साथ भैरव बाबा व मां कालिका के मंदिर पर झंड़ा चढ़ाया गया। ठाकूर विजय सिंह गौड़, ठाकूर विष्णु प्रताप सिंह गौड़ और ठाकूर रघुवीर सिंह राठौड़ के सानिध्य में सदर बाजार से ड़ीजे की धुन पर नाचते गाते हुए ग्रामवासी चक्की वाले बाबा के मंदिर पहुचें और वहा से वापस मुख्य बाजार होते हुए भैरव धाम पर पहुंचे। ठाकूर विजय सिंह जी गौड ने कहा कि मे भैरव धाम से लगभग बीस वर्षो से जुड़ा हुआ हू और इन नौ दिनो में मेने बहुत कुछ देखा है जिसका वर्णन में कर नही सकता। 10 अक्टूबर को धाम पर विशाल छठ का मेला भरा। मेले मे देशभर से लगभग डेढ लाख से अधिक श्रृद्धालुओ ने भाग लिया और चमत्कारी चिमटी प्राप्त की । श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर नवरात्रा महोत्सव के अन्तर्गत नौ दिनो से चल रही अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन हुआ। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने आए हुए भक्तो को चिमटी भभूत का वितरण किया।…….

error: Content is protected !!