’आनन्दम्’ संस्था के तत्वावधान् में गीत गुलजार आज

रास बिहारी गौड़
रास बिहारी गौड़

अजमेर। 18 अक्टूबर शुक्रवार को सॉय सात बजे ’आनन्दम्’ संस्था के तत्वावधान् में गीत-गुलजार तृतीय का आयोजन किया जा रहा है। संस्था संदस्य सीताराम गोयल ने बताया कि आनासागर चौपाटी पर आयोजित गीतो की शाम में देश के ख्यातनाम शायर, कवि भाग लेंगे। जिनमें मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस व मर्डर सहित लगभग पचास से अधिक फिल्में के गीतकार उर्दू के मशहूर शायर श्री ’राहात इन्दौरी’, कानपुर से हिन्दी के वरिष्ठ गीतकार प्रमोद तिवारी, लखनऊ से प्रेम परिणय की कवियत्री श्रीमती व्यजंना शुक्ला, चांद की चाँदनी में गीतो की सरिता बहाएंगी। कार्यक्रम का संयोजन संचालन कवि रास बिहारी गौड़ करेंगे।

राहात इन्दौरी
राहात इन्दौरी

संस्था का परिचय देते हुए डा0 सुभाष माहेश्वरी ने जानकारी दी कि वर्ष मे दो विभिन्न अवसरो पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखला में आनन्दम् की छटी प्रस्तुति के रूप में गीत-गुलजार का तीसरा सीजन है। पूर्व में मिलेनियम गीतकार सन्तोष आनन्द, कृष्णा रामायण जैसे सीरियल के टाईटल गीतकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, राजेन्द्र राजन, सरिता शर्मा सहित अनेक कवि कार्यक्रम का आकर्षण बन चुके हैं।

संस्था सदस्य हेमन्त  शारदा ने कार्यक्रम की थीम की चर्चा करते हुए बताया कि शरद पूर्णिमा की रात में ’श्यामल पृष्टभूमी’ पर तैयार की गई मंच सज्जा इस बार चौपाटी पर विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।

प्रमोद तिवारी
प्रमोद तिवारी

दो माह पूर्व उद्घाटन हुई चौपाटी पर यह प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम का झील के किनारे  चलते जल फव्वारे व नाव विहार के दृश्य विशेष सौन्दर्य प्रदान करेंगे।

आनन्दम् की विशेष शैली की चर्चा करते हुए सदस्य एस.एस. सिद्धू ने कहा कि आमंत्रित श्रोताओ के बीच कार्यक्रम निश्चित समयावधि के साथ-साथ  अनेक औपचारिक्ताओं से परे अपनी प्रतिवद्धताओं के लिए नगर में जाना जाता है। अतः इस बार भी ठीक 7ः00 बजे से 9ः45 तक कार्यक्रम की अवधि है।
-नवीन सोगानी
मों.9829073528
error: Content is protected !!