मोदी की महारैली नें ध्वस्त किए सभी कीर्तिमान

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पक्ष के प्रत्याक्षी और जन जन के लाड़ले नरेन्द्र मोदी की उदयपुर में हुई महारैली को जन भावनाओं का प्रस्फुटन बताया। किरण नें कहा कि इस महारैली नें मेवाड़ की जनसभाओं के सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। किरण नें कहा कि महारैली की समाप्ती के उपरान्त चेतक सर्किल से सुभाष चौराहे तक 3 कि.मी. तक पैदल घर जा रहे श्रोंताओं की भीड़ लगी हुई थी। राजसमंद जिले से 10000 से अधिक व्यक्ति महारैली में भाग लेने के लिए आए थे। राजस्थान की जनता कांग्रेस की विदाई का निश्चय कर चुकी है। महारैली में उत्साह, शांति और अनुशासन के साथ मुखर भागीदारी निभाते हुए विराट जनसंकुल नें एक नया इतिहास रच दिया। किरण में महारैली की अपूर्व सफलता के लिए मेवाड़ वागड़ की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। महारैली से जनता में नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे की लोकप्रियता स्पष्टतः दिखती है। कांग्रेस मुक्त  राजस्थान, कांग्रेस मुक्त भारत  ही हमारी  समस्याओं का समाधान है।

error: Content is protected !!