जायरीनो से आबाद हुई कायड़ विश्राम स्थली

kaayad01अजमेर मे मोहर्रम को इंतजामे की जानिब से मिनी उर्स का नाम दिया गया है। इस मौके पर लाखो जायरीन अजमेर आए है। जिसके सबब दरगाह शरीफ समेत पूरा दरगाह ईलाका जायरीन से आबाद है। यहां हर तरफ गरीब नवाज के चाहने वाले नजर आ रहे है। दरगाह ईलाका मे जायरीन के आमत से तिल धरने की जगह भी नही है। दरगाह शरीफ आने वाले जायरीन की बडी तादात कायड विश्राम स्थली पर है। तीन मोहर्रम तक यहां पर सैंकडो गाडिया आचुकी थी और उनके आने का सिलसिला जारी। कायड में हर तरफ जायरीन ही जायरीन नजर आ रहे है। इंतजामिया ने यहां अकिदतमंदो की सहुिलयत और हिफाजत के पुखता इंतजाम किए है। कई कैम्पो के साथ साथ बडी तादात मे पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है। कायड विश्राम स्थली की रौनक देखते ही बनती है। यहंा पर कई दुकानदारो की अपनी दूकाने भी सजाई है। जिनसे जायरीन खरीददारी कर रहे है। कायड में बडी तादात में अकिदतमंदा ने गरीब नवाज ने जुमे की नमाज अदा की। यहां पर नमाज के लएि जायरीन का जज्बा देखते ही बनता था। नमाजियो ने खुले मैदान में पुरसुकुन तरीके से नमाज अदा की। बाद नमाज सभी ने गरीब नमाज के दर पर अपनी हाजरी और दुआंे की कबुलियत के साथ साथ मुलक में अमनो अमान की दुआंए भी की।

error: Content is protected !!