अजमेर। हाईटेक हो चुके चुनावो में अब दोनों ही प्रमुख दल सोशल मीडिया कि भूमिका को महत्वपूर्ण मान रहे है। शनिवार को अजमेर में कांग्रेस सोशल मीडिया सेल कि बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेल के पदाधिकारियो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सोशल मिडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार के तरीको की जानकारी दी गई।
कांग्रेस मीडिया सेल कि बैठक में कार्यकर्ताओ को बताया गया कि किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कि नीतियो और प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहंुचाया जा सकता है। बैठक में भाजपा के सोशल मीडिया पर किये जा रहे प्रचार अभियान का जवाब देने कि रणनीति भी बनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को प्रशिक्षित करने आये सेल के पदाधिकारी आभास भटनागर ने भाजपा पर सोशल साइट्स पर लाइक्स और फ्रैण्ड्स खरीदने का भी आरोप लगाया।