मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार सुबह ग्रेनेड से लगातार तीन धमाके किए गए। वहीं थौबल में भी आईईडी से एक धमाका किया गया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहला धमाका करीब आठ बजे थौबल जिले में जिला मुख्यालय के पास हुआ। वहां पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही थीं।
घायलों में वाई मनाओ सिंह, सानाबंता दास, अकोइजाम सनाजाओबी देवी और मणिसाम देवी को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी उग्रवादी संगठन ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।