सफेद चिट्ठी के साथ पशुओ की रवानगी

pashu rawanaअजमेर। धार्मिक मेले की शुरूआत के साथ ही पशु मेला समापन की ओर अग्रसर हेा गया। अब तक धोरो की सुन्दरता बढाने वाले पशु और पशुपालक अपने अपने निर्धारित स्थानो के लिए रवाना हो गए। पशुपालन विभाग के आंकडो के अनुसार अब तक लगभग 10 हजार पशुओ की आवक नोट की गई है और यह आंकडा फिलहाल बढने की संभावना है। सबसे ज्यादा ऊंट और गौवंश पुष्कर मेले में शोभा बढाने आया। जबकि इस बार अश्व वंश की आवक में गिरावट देखी गई। वहीं उन्नत किस्म के घोडो का भी अभाव देखा गया। पशु पालन विभाग ने सफेद चिटठी काट कर पशुओ को अधिक्रत रूप से विदा करना शुरू कर दिया। पुष्कर मेले में पशुओ की संख्या में गिरावट के लिए पशु पालको ने बढते हुए साधनो को जिम्मेदार बताया।

error: Content is protected !!