अरांई में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

a1अरांई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पद के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को अरंाई मुख्यालय पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने चौधरी का माला व साफां बध्ंााकर स्वागत किया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारला, कटसूरा, कालातालाब, देवपुरी, काशीर, गोठियाना, केरिया, मण्डावरिया, झाडौल, खेडागोपालपुरा, हरिपुरा दण्ड, आदि गांवों का दौरा किया। गोठियाना में बैरवॉ, खटीक, अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भागीरथ चौधरी को समर्थन दिया। जनसम्पर्क के दौरान युवा मौर्चा के डिजीटल रथ ने युवाओं को खूब लुभाया। रथ के द्वारा युवाओं में नरेन्द्र मोदी, व वसुन्धरा राजे के उद्बोधन को युवाओं व ग्रामीणों को नुक्कड सभा के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान भाजपा के महेन्द्र पाटनी, युवा मौर्चा के राजू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, रतन दुल्थानिया, पूर्व सरपंच गजमल चोयल, कल्याणमल जांगिड, करणी सेना अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड, रामगोपाल सोनी, रामाकिशन माली, भंवरसिंह राजावत, शैतान जाट, पूर्व सरपंच राधामोहन शारदा, आदि सैकेडों कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के साथ थे।

सिनोदिया ने किया जनसम्पर्क :

नाथूराम सिनोदिया
नाथूराम सिनोदिया

कागें्रस प्रत्याशी नाथूराम सिनोदिया ने शुक्रवार को बहेडा बालाजी,अहेडा, भगवन्तपुरा, कोटडी, केरिया, सोयला, बरोल, मोहम्मदगढ, ढिगारिया, बरोल, मोहम्मदगढ, रिंगरोट, बंजारो व गुजरो की ढाणी में जनसम्पर्क कर वोट मांगे। ग्रामीणों द्वारा सिनोदिया का भव्य स्वागत किया गया। सिनोदिया ने सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को विधायक मद से कराये गये विकास कार्यो की जानकारी दी। साथ ही काग्रेंस पार्टी को बहुमत से जिताने की अपील की। सिनोदिया के साथ पूर्व जिला महामंत्री हनुमान गौरेली, पूर्व जिला परिषद सदस्य जसराज चौधरी, सुमेर चौधरी गागुन्दा, अरंाई सरपंच भवंरगोपाल गौड, लक्ष्मण जाट कालानाडा सरपंच, राजेन्द्र चौधरी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, गोपाल भुवांल, रामराज चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता साथ थे।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!