कांग्रेस ने छीना हमारे गांवो का हक-देवनानी

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अजयसर, काजीपुरा, खरेखड़ी, गांवों का सघन दौरा कर ग्रामवासियों से वोट एवं समर्थन मांगा। उन्होनें ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र को बीसलपुर का पानी दिलवाने, सेटेलाईट अस्पताल खुलवाने के लिए कांग्रेस सरकार से अनेक बार लडाई लड़ी, परन्तु कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार द्वारा बीसलपुर परियोजना में हमारे गावों को हटाकर सौतेला व्यवहार किया है जिसका जवाब आने वाले समय में विधानसभा चुनावो में हम को मिलकर देना है। भाजपा प्रत्याषी का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ सरपंच श्री रतन सिंह रावत, तारा रावत, शमषेर सिंह, हनुमान महाराज, सुरेष चारभुजा, हरजी रावत, रामदेव रावत, मुरली सैन, कल्याण सिंह, गणपत रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।
प्रो. देवनानी ने आज सरावगी मौहल्ला, खजाना गली, सराफा पोल, खटोला पोल, धोबी मौहल्ला, कहार मौहल्ला, घी मण्डी, कडक्का चौक, नला बाजार, अजमेरी धडा, छोटा चौधर मौहल्ला, युआईटी कॉलोनी, युआईटी कच्ची बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी सघन जन-सम्पर्क कर वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में प्रदेष में भाजपा की सरकार के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ डॉ. कमला गौखरू, रमेष सोनी, योगेष शर्मा, भारती श्रीवास्तव, दयालराम सिवासिया, सरोज जाटव, सतीष बंसल, कमलेष षर्मा, राजकुमार ललवानी, गिरधारी अग्रवाल, हरीष ढिल्लीवाल, भोजराज जोषी, राजेष अग्रवाल, प्रकाष अग्रवाल, सुभाश गोयल, राजू कुमावत, लक्ष्मण गुर्जर, विनीता जैमन, पवन चतुर्वेदी, राजकुमार ललवानी, के.के. त्रिपाठी, कंचन देवी, मदीना बाई, बालकिषन, राजू श्रीवास्तव, हरीष वंजानी, प्रकाष सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।

गांवों में अधिकाधिक मतदान की बनी रणनीति
अजमेर उत्तर विधानसभ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1 दिसम्बर को अधिकाधिक मतदान की रणनीति पर विचार-विमर्ष किया। प्रो. देवनानी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगभग 3 करोड़ के विकास काम करवायें गये है वही गांवों के लिए बीसलपुर का पानी, सेटेलाईट अस्पताल, रोजगार जैसे अनेक विशयों पर हमने लगातार सक्रियता बनाये रखी है वही कांग्रेस ने हमारे हितों के साथ खिलवाड़ किया। बढ़ती हुई महगाई और क्षेत्र के साथ हुए सौतेले व्यवहार के मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे। बैठक में धर्मेन्द्र गहलोत, रमेष सोनी, रतन सिंह रावत, तारा रावत,ष्षमषेर सिंह, हनुमान महाराज, कल्याण सिंह, हरजी रावत, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला मोर्चा ने दी घर-घर दस्तक
भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानी के समर्थन में आज महिला मोर्चा ने कोटड़ा, पसन्द नगर, बैरवा बस्ती, युआईटी कॉलोनी, सहित विभिन्न स्थानों में घर-घर जाकर वोट मांगे। पूर्व सभापति सरोज जाटव, डॉ. कमला गौखरू, भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई और महिलाओं मान-सम्मान को आहत करने के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सरकार को उखाड फैकने के लिए एवं श्रीमती वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानी को जिताने की अपील की। उनके साथ विनीता जैमन, जिलाध्यक्ष जयन्ति तिवारी, कल्पना कासॅवा, सीमा शर्मा, सुलोचना शुक्ला, मधू शर्मा, कमला जीरोया, सावित्री राजौरिया, संतोष मेघवंषी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता थी।
नीरज जैन – 9414241415
कार्यालय प्रभारी

1 thought on “कांग्रेस ने छीना हमारे गांवो का हक-देवनानी”

Comments are closed.

error: Content is protected !!