। विधान सभा चुनाव सुचारू रूपसे सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्रान्तर्गत तैनात समस्त सैक्टर अधिकारी, थानाधिकारी एवं चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारीगण पूरे चौकस रहते हुए मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे तथा आदर्श आचार-संहिता की पालना सुनिश्चित करेंगे।
इस आशय के निर्देश निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) भगवती प्रसाद ने शनिवार को उपखण्ड कार्यालय डाकबंगला परिसर मंे सभी सैक्टर अधिकारियों, थानाधिकारियों तथा चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों में लेखा टीम, वीवीटी, एफएसटी, एसएसटी टीम के द्वारा विधान सभा निर्वाचन को लेकर किये जारहे कार्याे की समीक्षा हेतु आयोजित संयुक्त बैठक दौरान प्रदान किये।
बैठक में सेक्टर प्रभारियांे एवं थानाधिकारियांे की ओर से अब तक की हुई प्रगति रिपोर्ट तथा क्षेत्रा में किये गए दौरों संबंधी जानकारी दी गर्इ्र। साथ ही क्षेत्रा में आरही कुछ दुविधाओं के बारेेमें अवगत कराने पर निर्वाचन अधिकारी ने तत्संबंधित सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया तथा अधिकारियांें एवं प्रकोष्ठ प्रभारियांें में परस्पर समुचित तालमेल बनाये रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि वे क्षेत्रा में यह पर विशेष नज़र रखेंगे कि कहींभी आचार-संहिता का उल्लंघन न हो पाएं । यदि कहीं मतदाताओं को डराया या धमकाया जा रहा हों अथवा प्रलोभन दिया जा रहा हों या देने का प्रयास किये जाने का अंदेशा हों तो सतर्कता एवं मुस्तैदी बरती जाएं।
निर्वाचन अधिकारी ने सैक्टर अधिकारियों से यहभी कहा कि चुनाव प्रयोजन से कहींभी रोड़-क्रोसिंग बैनर लगाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावें तथा रोड़-क्रेासिंग बैनर हटवा दिए जाएं। सैक्टर अधिकारियों के आग्रह पर निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बैठक दौरान ही विकास अधिकारी जवाजा को दूरभाषिक पर निर्देश प्रदान करदिये कि विधान सभा चुनाव के मध्यनज़र आगामी 28 नवम्बर से सैक्टर अधिकारियों के ठहरने वास्ते क्षेत्रा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था कराने केलिए संबंधित ग्राम सेवक को पाबन्द करेंगे।
मतदाता कर सकेंगे निर्भीकता के साथ मतदान
आगामी एक दिसम्बर को मतदान दिवस के मौके पर मतदाता निर्भीकता एवं स्वतंत्राता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग पूरे तरह से सचेत एवं मुस्तैद है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने केलिए विभिन्न व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ामात रहेंगे। कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों तथा आदर्श आचार-संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसी मन्तव्य से शनिवार को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद के नेतृत्व फ्लाइंग-स्क्वाईड से जुड़े अधिकारियों तथा सैक्टर अधिकारियों के वाहनों का काफिला सामूहिक रूपसे एसडीएम ऑफिस कोर्ट परिसर से काफिला शुरू हुआ। यह काफिला भगत चौराहा, विनोद होटल, सिटी सिनेमा से होतेहुए ग्रामीण क्षेत्रा नून्द्री मेन्द्रतान, ब्यावर खास, फतेहपुरिया, सुहावा, देलवाड़ा आदि ग्रामों का निरीक्षण करने निकल गया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि काफिल द्वारा क्षेत्रा में भ्रमण दौरान अनाधिकृत रूपसे बैनर लगे हुए पाये गए। ऐसी स्थिति में भाजपा व कांग्रेस पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी श्री पप्पू को नॉटिस ज़ारी किये जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम के अनुसार आज निकाले गए काफिले के माध्यम से आम मतदाताओं को यह संदेश देना है कि शान्तिपूर्ण माहैाल में चुनाव सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस के पूर्ण रूपसे सजग एवं चौकस हो गया है।
निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने आम मतदाताओं से अपेक्षा है कि कहीं भी किसी प्रकार की कानून व शान्ति व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव संबंधी आदर्श आचार- संहिता का उल्लंघन का मामला ध्यान में आएं तो प्रशासन अथवा पुलिस के ध्यान में जरूर लावे ताकि तदनुरूप सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सकंे।
सभी अधिकारी एवं कार्मिक लेंगे मतदान करने संबंधी संकल्प 25 नवम्बर को
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में प्रजातांत्रिक उत्सव आयोजन के तहत निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद द्वारा ब्यावर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत समस्त राजकीय एवं निजी उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों से आग्रह किया है कि 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे अपने कार्यालयों में यह संकल्प ग्रहण करें कि ’आगामी एक दिसम्बर को मतदान दिवस के मौके पर मतदान करेंगे और मतदान करवाएंगे ’।
निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्राधीन राजकीय व निजी उपक्रमांे के अधिकारियों व कार्मिकों से यह भी कहा है कि संकल्प दिलवाने वाले अधिकारियों व कार्मिकों की संख्या मय फोटोग्राफ भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।