ब्यावर। स्वीप पर्यवेक्षक श्री एन.के. कौशल ने रविवार को ब्यावर विधान सभा क्षेत्रा का दौरा किया। श्री कौशल ने प्रातःकाल यहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार मदन लाल जीनगर, नगर परिषद आयुक्त ओमप्रकाश डीडवाल, विकास अधिकारी केसर सिंह रावत, सीडीपीओ श्रीमती गीता शर्मा, बीईईओ लक्षमण सिंह पंवार आदि के साथ बैठक की। निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद के अनुसार बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्वीप पर्यवेक्षक को ब्यावर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित रैलियों सहित अन्य विभिन्न गतिविधियांे की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा वर्तमान में चलाये जा रहे प्रजातांत्रिक उत्सव आयोजन के बारे में अवगत कराया गया। उन्हांेने बताया कि प्रजातांत्रिक आयोजन के तहत 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे क्षेत्रा के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय उपक्रमों के अधिकारी व कार्मिक मतदान करने का संकल्प लेंगे।
स्वीप पर्यवेक्षक ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप क्षेत्रा में मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी एक दिसम्बर को होने वाले मतदानेहेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने हेतु अभिप्रेरित करने की जरूरत बताई। अधिकारियों की बैठक के पश्चात् स्वीप पर्यवेक्षक श्री कौशल द्वारा ब्यावर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रा जालिया-द्वितीय, किशनपुरा, जवाजा होेते हुए टॉडगढ क्षेत्रा का दौरा कर मतदाता जागरूकता के सिलसिले में स्वीप संबंधी गतिविधियांे का जायजा लिया गया।
प्रत्याशियों द्वारा किया गया चुनाव व्यय
ब्यावर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा 23 नवम्बर किये व्यय संबंधी जानकारी निर्वाचन अधिकारी ब्यावर को प्रस्तुत की गई है। यह विवरण सहायक पर्यवेक्षक अरूण उरेसर तथा लेखाधिकारी एन.एच.विधानी की देखरेख में कैलाश चन्द मिश्रा,अनिल चंद सिंघल, सुनील जैथलिया व रमेश चंद वर्मा लेखा टीम द्वारा निरीक्षण कर तैयार किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि लेखा जांच टीम अनुसार विधानसभा चुनाव दौरान 23 नवम्बर तक भाजपा प्रत्याशी शंकर सिंह ने 2लाख 45 हजार 951 रूपये , इंका प्रत्याशी मनोज चौहान ने 2लाख 27 हजार 743 रूपये एवं निर्दलियों में सर्वश्री ओम प्रकाश ने 50 हजार 57 रूपये, चिम्मन लाल ने 15 हजार 219 रूपये, देवी शंकर ने एक लाख 97 हजार 975 रूपये, तेजमल जैन ने 25 हजार 712 रूपये तथा श्री पप्पू ने एक लाख 88 हजार 321 रूपये की राशि व्यय की है।
निगरानी टीमें द्वारा कूपन पर भी नज़र रखी जाएं
ब्यावर। विधान सभा चुनाव के तहत अभ्यर्थियों के खर्चे पर निगरानी रखने केलिए लगाई गई टीमेंा द्वारा कूपन पर भी विश्ेाष नज़र रखी जाएगी। इन कूपनों में पैट्रोल, डीजल, चाय-नास्ता आदि के लिए प्रत्याशियों द्वारा कूपन भी बांटे जा सकते हैं । नियुक्त निगरानी टीमेां को निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद द्वारा वांछित निर्देश प्रदान किये गए हैं।
इसी तरह चुनाव प्रचार की दृष्टि से मतदाताओं को किये जाने वाले मोबाईल मैसेज पर भी नज़र रखी जाएगी।