अरांई की सभी ग्राम पंचायतों में खिला कमल

arainअरांई। विधानसभा में अधिक मतों से जीतने की भागीदारी में अरंाई क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों का विशेष योगदान रहा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि १ दिसम्बर को हुए चुनावों में अरंाई क्षेत्र के मतदाताओं ने जागरूकता के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए अपनी अपनी पंचायतों से अधिक से अधिक मतदान दिलाया। अरंाई क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सान्दोलिया ग्राम पंचायत से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को 1499 मतों से जीत मिली। साथ ही काशीर से 1118, आकोडिया 977, ढसूक 960, बरोल 902,मण्डावरिया 823, छोटालाम्बा 822, भगवन्तपुरा 749, डबरेला 707, भामोलाव 597, बोराडा 582, दादिया 562, गोठियाना 542, देवपुरी 508, कटसूरा 416, अरंाई 414, सिरोंज 382, कालानाडा 359, झिरोता 231, मनोहरपुरा ग्राम पंचायत से 123 मतों से भाजपा ने परचम लहराते हुए 13273 मतों से अपनी और से जीत दिलाई है। मण्डल अध्यक्ष भण्डिया ने बताया कि नरेन्द्र मोदी की लहर से अनुसूचित जाति जनजाति व गुर्जर समाज के लोगों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
तहसील को किया दरकिनार :– क्षेत्रीय पूर्व नाथूराम सिनोदिया द्वारा बीते दो वर्षो के कार्यकाल के दौरान पंचायत समिति मुख्यालय को उपतहसील के बाद तहसील का दर्जा दिलाना भी मुख्यालय के मतदाताओं को अपने पक्ष के बहुमत में तब्दील करने को लेकर प्रभावित नहीं कर पाई।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!